गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 एवं MissionShaktiUPP अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के समस्त थानों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थानों की टीमों द्वारा पंडालों, सार्वजनिक स्थलों एवं शिक्षण संस्थानों में जाकर महिलाओं को शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076, 1098 तथा साइबर क्राइम से संबंधित सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।