गाजीपुर। प्रदेश कार्यकारिणी केआह्वाहन पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद शाखा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक ने सेवारत शिक्षकों को टेट से मुक्त करने हेतु माननीय प्रधान मंत्री एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन गाजीपुर के सम्मानित सांसद अफजाल अंसारी के माध्यम से दिया गया। जिसमें जिला महामंत्री अजय कुमार, डॉ रविन्द्रनाथ सिंह यादव, संतोष कुशवाहा,मनोज कुमार,राजीव प्रधान,आभा उपाध्याय,अनीता यादव, दिवाकर सिंह यादव,अंबिका राम,राहुल अग्रवाल,अजय यादव, संजय यादव, महेंद्र प्रताप सिंह यादव,मनोज कुमार सिंह,राजकुमार कुशवाहा,आजयानंद, श्री श्रीकांत मौर्या,त्रिलोकी यादव,चंद्रिका प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।