रिपोर्ट: शहजाद 
लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के महिला विंग द्वारा राजधानी लखनऊ के दुबग्गा स्थित पार्टी कार्यालय पर एक भव्य सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता AIMIM महिला जिला अध्यक्ष हसीना हाशमी ने की। इस अभियान में विभिन्न इलाकों से आई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और उद्देश्य दोनों को मजबूती मिली।

इस सदस्यता अभियान में सबसे खास पल तब आया जब इंसाफ वादी कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश शुमैला सिद्दीकी ने AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि वह अब AIMIM की नीतियों और नेतृत्व से प्रेरित होकर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करेंगी और समाज के हक की आवाज़ बनेंगी।

कार्यक्रम में केवल शुमैला सिद्दीकी ही नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी छोड़ चुकी बहन परबीना, बहन सम्सुननिशा और बहन मारिया खान ने भी AIMIM का दामन थामा। इन सभी महिलाओं ने वादा किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगी और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाएंगी।

AIMIM की महिला जिला अध्यक्ष हसीना हाशमी ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। उन्होंने कहा कि AIMIM महिलाओं को राजनीति में उचित स्थान देने का कार्य कर रही है, और यह सदस्यता अभियान इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

इन महिलाओं का ताल्लुक राजधानी लखनऊ के विभिन्न इलाकों—खादरा, सीतापुर रोड, बालागंज, कैम्पल रोड, दशहरी मोड़, दुबग्गा आदि क्षेत्रों से है। इनका AIMIM से जुड़ना यह दर्शाता है कि पार्टी की नीतियां अब जमीनी स्तर तक पहुंच रही हैं और समाज के हर तबके में लोकप्रिय हो रही हैं।

कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और दोपहर तक उत्साह के साथ चला। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि AIMIM अब महिलाओं के बीच भी एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है। यह सदस्यता अभियान आने वाले समय में पार्टी के विस्तार का नया अध्याय लिखेगा।