गाजीपुर। नवरात्रि पर्व को लेकर समाजसेवी शशांक राय ने जिले में आयोजित होने वाले डांडिया नाइट कार्यक्रमों के आयोजकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि मां की भक्ति और आस्था का पर्व है, इसलिए इसे मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता का केंद्र नहीं बनने देना चाहिए।

शशांक राय ने आयोजकों से आग्रह किया कि डांडिया नाइट्स में माता के भजन, पारंपरिक गरबा और मर्यादित गीत-संगीत को ही प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने किसी भी प्रकार के अभद्र या अश्लील गानों के प्रयोग से बचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। “संस्कृति बचेगी, तभी संस्कार बचेंगे।” इसी भावना के साथ उन्होंने सभी आयोजकों और युवाओं से नवरात्रि के पावन पर्व को श्रद्धा, मर्यादा और पारंपरिक संस्कृति के साथ मनाने का आह्वान किया।