गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मगरखाई गांव जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनजी कुमार उर्फ बिरजू पुत्र भूलन राम, निवासी ग्राम बारा सकरवार मोहल्ला, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। कार्रवाई उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गहमर थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी:
🔹 01 अवैध देशी तमंचा
🔹 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
ट्रेंडिंग हैशटैग

