गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तीन आरोपियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 2/3 के तहत प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।

पुलिस के अनुसार, थाना गहमर में पंजीकृत मु0अ0सं0-171/2025, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों के आपराधिक कृत्यों एवं गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए उनके विरुद्ध गुण्डा एक्ट की चालानी रिपोर्ट तैयार की गई। इसके आधार पर 30 सितंबर 2026 को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई की जद में पंकज कुमार गुप्ता (30), संदीप कुमार गुप्ता (21) और विनोद कुमार कमकर (58) निवासी संतरामगंज बाजार सेवराई, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन पर करीब एक वर्ष पूर्व गोविन्द जायसवाल के घर से बड़ी मात्रा में आभूषण एवं रुपये चोरी करने से संबंधित मामला दर्ज है।

पुलिस द्वारा आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय टीम, थाना गहमर, गाजीपुर।