गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

सदर तहसील में सर्वाधिक 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं कासिमाबाद तहसील में 32 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 06 का तत्काल समाधान किया गया।
जमानिया तहसील में कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 07 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। इसी प्रकार सेवराई तहसील में 59 फरियादियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें 02 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
चारों तहसीलों में कुल 284 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जबकि 27 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए लंबित मामलों में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए।

#Ghazipur #गाजीपुर #सम्पूर्णसमाधानदिवस #जनसमस्या #जनसुनवाई #प्रशासन #तहसील #GhazipurNews #UPNews #BreakingNews #LatestNews #PublicHearing #जनहित #उत्तरप्रदेश