2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों एवं तहसील मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई
जमानियां। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों एवं तहसील मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और उनके विचारों को याद करने के लिए कई तरह के सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूल कॉलेज में कार्यक्रम को खास बनाने के लिए एक सप्ताह से छात्रों के द्वारा रिहल्सल किया जा रहा था। जिसमें नुक्कड़ नाटक और स्किट महात्मा गांधी के जीवन, उनके स्वतंत्रता संग्राम (जैसे दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन) या उनके सिद्धांतों (सत्य और अहिंसा) पर आधारित छोटे नाटकों द्वारा मंचन किया गया। है। एसके साथ ही स्कूल में छात्र छात्राओं के टीम द्वारा गांधी जी के पसंदीदा भजनों जैसे रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए का गायन कर श्रोताओं को झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया गया। इसके साथ ही कक्षाओं के छोटे बच्चे गांधी जी, कस्तूरबा गांधी या अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में तैयार होकर मंचन किया। रंगों में गांधी या स्वच्छ भारत थीम पर आधारित पेंटिंग का भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जहां छात्र कपड़े या चार्ट पेपर पर गांधी जी के बखूबी चित्र को बनाकर अपने अपने हुनर का परिचय दिया। साथ ही गांधी जी के चश्मे, चरखे या 'स्वच्छ भारत अभियान' के लोगो वाली खूबसूरत रंगोलियां बनाकर खूब तालियां बटोरी। चाक और रंगों की मदद से स्कूल के क्लासरूम और नोटिस बोर्ड को गांधी जी के संदेशों और चित्रों से छात्र छात्राओं ने खूब सजाया। छात्र गांधी जी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के महत्व पर दमदार भाषण दी। कॉलेज स्तर पर गांधीवादी जीवन-दृष्टि और आज के समाज में उनके विचारों की उपयोगिता पर डिबेट कराई गई। वही नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, विजय शंकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार, कंप्यूयर ऑपरेटर दानिश मंसूरी सहित सचिन कुमार वर्मा, अंजनी कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव आदि सदस्यों ने पुष्प अर्पित किया। जिसमें हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल के बच्चे बढ़चढ़ कर भागीदारी को निभाया। गांधी जयंती के दिन सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर छात्रों को स्वच्छता का महत्व सिखाया जाता है। इसके साथ ही शांति मार्च कार्यक्रम के समापन पर छात्र हाथों में शांति और अहिंसा के संदेश वाले बैनर लेकर पीस मार्च निकाल कर आपसी एकता को मजबूत बनाने पर लोगों को जोर दिया।

