गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगसर हॉल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजे के 08 बंडल, दो मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष नगसर हॉल्ट धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास ग्राम असांव, नगसर हॉल्ट से अभियुक्त मृत्युंजय राय पुत्र सच्चिदानंद राय, निवासी फातिमा विद्यालय के पास ग्राम सिउरा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 08 बंडल में कुल 16 किलोग्राम गांजा, एक Vivo Y295G मोबाइल, एक iPhone तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

