गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को सत्यदेव डिग्री कॉलेज में NCC कैडेट्स के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीएसआई मनीष कुमार त्रिपाठी ने कैडेट्स को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जोर दिया गया। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए भी कैडेट्स को जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की रक्षा की जिम्मेदारी है। NCC कैडेट्स से अपील की गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करने के साथ परिवार, मित्रों और आमजन को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

