गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान न्यायालय गाजीपुर से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिन्धू पाल उर्फ सुरेन्द्र (65 वर्ष) पुत्र काशी पाल निवासी ग्राम रानीपुर, गुप्तेश्वर (57 वर्ष) पुत्र बन्धु निवासी ग्राम रानीपुर तथा अबरार (61 वर्ष) पुत्र जैनुल निवासी ग्राम रसूलपुर हबीबुल्ला, थाना नोनहरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सिन्धू पाल उर्फ सुरेन्द्र और गुप्तेश्वर के विरुद्ध मु0नं0 726/2015, धारा 379 भादवि से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं अबरार के विरुद्ध मु0नं0 1136/2012, धारा 352/504/506 भादवि के तहत मामला दर्ज है।

नोनहरा पुलिस ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी NBW के अनुपालन में तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी को माननीय न्यायालय गाजीपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह तथा उपनिरीक्षक गामा लाल थाना नोनहरा की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों के विरुद्ध चल रहे अभियान को गति मिली है।