गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी के TSCT परिवार से जुड़ने और संगठन को अपना सहयोग प्रदान करने पर शिक्षक समुदाय की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया। TSCT गाजीपुर के जिला सह संयोजक राधेश्याम सिंह यादव ने BSA का स्वागत करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी को जनपद गाजीपुर में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों ने कहा कि जनपद में उनका एक वर्ष का कार्यकाल शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों के प्रति सक्रियता और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण प्रेरणादायी रहा है। उनके नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान TSCT परिवार की ओर से संगठन के उद्देश्यों, शिक्षक हितों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने BSA उपासना रानी के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग की भावना के साथ आगे भी कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर जिला सह संयोजक राधेश्याम सिंह यादव, अखिलेश यादव, दिवाकर सिंह, अभिजीत यादव, पंकज यादव, विवेक यादव, विनय उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

जिला सह संयोजक राधेश्याम सिंह यादव ने कहा कि TSCT परिवार में BSA उपासना रानी का जुड़ना संगठन के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समुदाय शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।