गाजीपुर।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) में वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम नगदीलपुर से गनेश चौधरी (45 वर्ष) पुत्र चन्दजोत चौधरी, निवासी नगदीलपुर, थाना रेवतीपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त फौजदारी मुकदमा संख्या 1578/09, धारा 323 व 354 भादवि से संबंधित न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ सहित थाना रेवतीपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।