गाजीपुर। मौसम विभाग, लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर के लिए हवा चलने, मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ हल्की से मध्य वर्षा की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम संबंधी यह चेतावनी 16:20 बजे तक सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।
वज्रपात के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। नागरिक सुरक्षित एवं पक्के भवनों में रहें तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। बिजली कड़कने की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास खड़े न हों।
क्या करें—
• मौसम विभाग एवं प्रशासन की चेतावनियों पर नजर रखें।
• सुरक्षित भवन में रहें और जलभराव वाले रास्तों से बचें।
• वज्रपात के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों से दूर रहें।
क्या न करें—
• पेड़ के नीचे, खेत या खुले मैदान में न रुकें।
• नदी, नाले अथवा जलभराव वाले मार्ग को पार करने का प्रयास न करें।
• बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग व अनावश्यक विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल से बचें।
• अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।
आकाशीय बिजली से बचाव एवं जानकारी के लिए दामिनी एप, जबकि आपदा संबंधी चेतावनियों के लिए सचेत एप का प्रयोग किया जा सकता है। प्रशासन ने जनहित में इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों एवं ग्रुपों में साझा करने की अपील की है।
आपात स्थिति में 112, 1077 या 1070 पर संपर्क करें।

