सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी बधाई

गाजीपुर। जनपद में बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर यूटा जिलाध्यक्ष- सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि बीते एक वर्ष में जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, शैक्षिक गुणवत्ता को मजबूत करने तथा विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए गए हैं। शिक्षकों ने उनके कार्यकाल में किए गए विभिन्न शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, प्रभावी नेतृत्व और शिक्षकों के साथ समन्वय की कार्यशैली ने बेसिक शिक्षा विभाग को नई ऊर्जा प्रदान की है।

यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी उनके नेतृत्व में जनपद की बेसिक शिक्षा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। शिक्षकों की कुछ समस्याओं को लेकर वार्ता करने पर आश्वस्त किया गया कि जल्द ही निस्तारण कर लिया जाएगा ।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और जनपद की शिक्षा व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से इसी प्रकार सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।मुलाक़ात के दौरान सूर्य प्रताप सिंह , राहुल सिंह ,अजीत यादव,अभिषेक सिंह,पीयूष सिंह,प्रतीक सिंह,आदित्य सिंह , राम उग्रह यादव, आशुतोष चौबे, अश्वनी पाठक, शुभम मिश्रा, राम दरस एवं अरुण पांडे आदि उपस्थित रहे।