गाजीपुर।
शैक्षिक सत्र 2026-27 में सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शासन ने आवेदन एवं वितरण की समय-सारिणी जारी कर दी है। योजना में ग्रुप-1, 2, 3 एवं 4 के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार नवीनीकरण छात्रवृत्ति आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। वहीं शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार नवीन छात्रवृत्ति आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे। नवीन ऑनलाइन आवेदन पत्रों को संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा 16 सितंबर से 10 नवंबर 2026 तक अग्रसारित किया जाना निर्धारित है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के सभी दशमोत्तर स्तर के शिक्षण संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति आवेदन एवं संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा का पालन होने से पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ समय से मिल सकेगा।