गाजीपुर।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 08 अक्टूबर 2026 तक जनपद इटावा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोरा बाजार गाजीपुर में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित होगा।

इच्छुक खिलाड़ी 30 सितंबर को सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे तक डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा, वाराणसी में मंडल स्तरीय चयन में प्रतिभाग करेंगे।

चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, सीआरएस नंबर तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा। प्रतियोगिता/चयन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

खेल विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।