गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस की यह कार्रवाई 23 सितंबर 2026 को न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न एनबीडब्ल्यू वारंटों के अनुपालन में की गई।
गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लक्ष्मण पुत्र स्व. रामजी राम निवासी बसुका, मुन्ना राम पुत्र स्व. जेठू राम निवासी बसुका, धीरेन्द्र शर्मा पुत्र रामजी शर्मा निवासी सेवराई, नरेन्द्र शर्मा पुत्र रामजी शर्मा निवासी सेवराई तथा गुड्डू राजभर पुत्र विन्ध्याचल निवासी सेवराई को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी वारण्टी अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय, चौकी प्रभारी सेवराई तथा उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, थाना गहमर पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में न्यायालयीय वारंटों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

