मनिहारी। भाजपा मनिहारी प्रथम एवं द्वितीय मंडल की मासिक बैठक तथा आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला शनिवार को मनिहारी ब्लॉक सभागार में अलग-अलग आयोजित हुई। मनिहारी प्रथम मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा द्वितीय मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रिपुंजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित इसकी कार्यसंस्कृति के मूल में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटना होगा।
क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का व्यापक अभियान है। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर पर अभियान की प्रभावी तैयारी का आह्वान किया।
क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़ते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने का कार्य किया जाए।
इस अवसर पर नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का उनके गृह मंडल में तथा नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर एवं डॉ. विजय यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत-अभिनंदन से अभिभूत क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, मंडल प्रभारी अच्छेलाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राजकुमार बिंद एवं राजेश मिश्रा अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ वरिष्ठ नेता खरभू चौहान ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में दोनों मंडलों के नवनियुक्त सोशल मीडिया मंडल संयोजक राहुल सिंह एवं विवेक प्रकाश का मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर दायित्व के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर मंत्री हंसराज राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, वीरेंद्र चौहान, दुर्गेश सिंह,झून्ना सिंह, विनित शर्मा, गोदावरी राजभर, दीपक सिंह, चंद्रकांत सिंह,सरिता राव,अजय प्रताप राम, मोहन सिंह,शिव बदन चौहान, विनोद दूबे सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा सदर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन
गाजीपुर। भाजपा सदर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन में मंडल अध्यक्ष काशी चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन द्वारा विगत दिनों किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान संगठन के सेवा, समर्पण और जनसरोकार की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध ढंग से सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक की प्रस्तावना अध्यक्ष काशी चौहान ने प्रस्तुत किया। वहीं पूर्व जिला मंत्री सुरेश बिंद ने वृत लिया। बैठक के अंत में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोमारू चौहान ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विनोद दूबे,कल्पना कुशवाहा, प्रमोद राय, मोहन जायसवाल, रोली शर्मा, प्रतिभा शर्मा, मुरली कुशवाहा, अनुराग प्रजापति, सर्वजीत सिंह, सूर्य शेखर सिंह, जितेन्द्र पांडेय, रंजीत कुमार, अभय कुमार, शम्भूनाथ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

