गाजीपुर। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को जनपद के समस्त थानों पर प्रतिदिन की भाँति जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को समयबद्ध तरीके से न्याय एवं राहत मिल सके।
जनपद पुलिस का यह प्रयास आमजन की शिकायतों के समाधान के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

