गाजीपुर, 18 सितंबर 2026।
जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शुक्रवार को समस्त थानों पर नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

शिकायतकर्ताओं द्वारा विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखी गईं। संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई तथा शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस की इस नियमित जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को सहज एवं सुलभ पुलिसिंग उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।