गाजीपुर।
साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड की शिकार हुई महिला को उसके 26,000 रुपये वापस मिल गए। पुलिस की सक्रियता से पीड़िता को राहत मिली और साइबर ठगी की रकम सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराई गई।

ग्राम रायपुर, थाना बहरियाबाद निवासी नीतू पाल के साथ यूपीआई के माध्यम से 26 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल बहरियाबाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई पूरी धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से 26,000 रुपये पीड़िता के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए उनका हृदय से धन्यवाद किया।

कार्रवाई करने वाली टीम:
उ0नि0 वासुदेव प्रसाद, का0 अंकित कुशवाहा एवं का0 अनुराग वर्मा, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।

साइबर सुरक्षा संदेश: साइबर फ्रॉड होने पर घबराएं नहीं। तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं और लेन-देन से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखें।