गाजीपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने 24 सितम्बर 2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया।
सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया। जिलाधिकारी ने गोदाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आगामी निर्वाचन के लिए होने वाली एफ.एल.सी. (First Level Checking) की तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों को भी परखा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी राजीव राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
भाजपा से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस से रविकांत राय, बसपा से आदित्य कुशवाहा एवं जनक लाल प्रसाद तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
पूरी निरीक्षण प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निर्धारित निर्वाचन प्रक्रियाओं के अनुरूप सम्पन्न हुई।

