ITI प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

15 अगस्त की रात 12 बजे तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), गाजीपुर, सैदपुर एवं जहूराबाद में प्रवेश सत्र 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण एवं संस्थान अथवा व्यवसाय (ट्रेड) के विकल्प में परिवर्तन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

 नई अंतिम तिथि:

 15 अगस्त 2026, रात्रि 12:00 बजे तक

इच्छुक अभ्यर्थी पूर्व प्रकाशित लिंक SCVT UP के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 आवेदन शुल्क

🔹 सामान्य/पिछड़ा वर्ग: ₹300

🔹 अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: ₹250

🔹 सभी महिला अभ्यर्थी: मात्र ₹100

 महत्वपूर्ण: जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। जिन अभ्यर्थियों को संस्थान/व्यवसाय (ट्रेड) का विकल्प बदलना है, वे भी निर्धारित अवधि में संशोधन कर सकते हैं।