गाजीपुर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 12 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 15 से 24 हजार तक वेतन

गाजीपुर। जनपद के रोजगार तलाशने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आदर्श प्राइवेट आईटीआई, हेतिमपुर, जमानिया, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में 12 अगस्त 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से आदर्श प्राइवेट आईटीआई, हेतिमपुर, जमानिया में आयोजित होगा। मेले में टाटा मोटर्स एवं विजन इंडिया के सहयोग से देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी का अवसर मिलेगा।

 इन नामी कंपनियों में होगी भर्ती

रोजगार मेले में हिन्डालको, एमआरएफ टायर्स, सोडेक्सो, सुब्रोस, यूनिपार्ट्स, ग्लोबल ऑटो टेक, ग्लोबल एल्यूमिनियम, एवरी डेनिसन, स्नाइडर इलेक्ट्रिक सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹23,999 प्रतिमाह तक CTC वेतन मिलने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया निःशुल्क होगी।

 कौन कर सकता है आवेदन?

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

 अभ्यर्थी ये दस्तावेज लेकर पहुंचें

इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कर इच्छित कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार आवेदन करना होगा। इसके बाद 12 अगस्त को सुबह 10 बजे रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति के साथ पहुंचना होगा।

नियोजक कंपनियों की रिक्तियों एवं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।

 युवाओं से अपील

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर: 155330

या जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

 तारीख: 12 अगस्त 2026

 समय: सुबह 10 बजे

 स्थान: आदर्श प्राइवेट आईटीआई, हेतिमपुर, जमानिया, गाजीपुर

 वेतन: ₹15,000 से ₹23,999 प्रतिमाह तक (CTC)

 आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष