गाज़ीपुर। जनपद गाज़ीपुर में आकाशीय बिजली को लेकर रेड जोन अलर्ट जारी किया गया है। दामिनी ऐप से प्राप्त चेतावनी के अनुसार तहसील सदर के फतुल्लापुर, महाराजगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में अगले 07 मिनट तक आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है।
अलर्ट में बताया गया है कि हवा के रुख के अनुसार प्रभावित क्षेत्र या तहसील में बदलाव भी हो सकता है। ऐसे में लोगों से तत्काल सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।
प्रशासन की अपील
पक्के मकान या सुरक्षित भवन के अंदर रहें।
खुले मैदान, खेत या सड़क पर अनावश्यक रूप से न निकलें।
टीन शेड के नीचे शरण न लें।
ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें।
मौसम सामान्य होने तक विशेष सतर्कता बरतें।
अलर्ट से जुड़े ऐप का करें इस्तेमाल
आकाशीय बिजली से संबंधित चेतावनी एवं बचाव की जानकारी के लिए दामिनी ऐप का प्रयोग करने की अपील की गई है। वहीं आपदा संबंधी चेतावनी और अलर्ट के लिए सचेत ऐप का उपयोग करने को कहा गया है।
जनहित में अपील: इस महत्वपूर्ण चेतावनी को अधिक से अधिक ग्रुपों और लोगों तक साझा करें, ताकि समय रहते लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें।
सावधानी ही सुरक्षा है—अलर्ट को नजरअंदाज न करें।

