गाज़ीपुर। शनिवार, 22 अगस्त 2026 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

पुलिस टीमों ने पैदल भ्रमण कर व्यापारियों, राहगीरों एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस के इस व्यापक अभियान से प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया, वहीं असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तत्वों में भी पुलिस की सक्रियता को लेकर खलबली देखने को मिली।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।