जमानियां। नगर पालिक परिषद के मोहल्ला कानूनगो स्थित मदरसा दारुल उलूम रजाए हबीब परिसर से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर कस्बा बाजार में रैली निकालते हुए। एनएच 24 होते हुए मदरसा पहुंचकर समापन किया गया। बताया जाता है। कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा के बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गईं। जो स्थानीय कस्बा बाजार और एनएच 24 मार्गों से गुजरते हुए वापस मदरसा परिसर में देशभक्ति के नारों के साथ समापन हुआ। रैली में मुख्य रूप जुल्फिकार, अकिल अजहर, सचिन वर्मा, अंजनी कुमार सहित काफी संख्या में मुस्लिम बंधु शामिल रहे। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसे के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कस्बा बाजार से होते हुए एनएच 24 स्थित सड़क मार्ग होते मदरसे तक एक देशभक्ति रैली निकाली। जो सफलता पूर्वक वहीं समापन किया गया।स्वतंत्रता दिवस यात्रा पर बच्चों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज थामकर मार्च किया। मुख्य कस्बा बाजार से गुजरी और एनएच 24 स्थित मदरसा परिसर में पूरी हुई।देशभक्ति का संदेश दिया। अकिल अजहर ने कहा कि छात्रों ने देश के प्रति प्रेम और एकता का संदेश दिया। अकिल अजहर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसे के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कस्बा बाजार से होते हुए एनएच 24 स्थित मदरसा परिसर तक एक देशभक्ति रैली निकाली और इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान बच्चों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। मौलाना जुल्फिकार ने बताया कि मदरसा के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा, 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। रैली कस्बा बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरी और एनएच 24 स्थित मदरसे पर समाप्त हुई। उत्साह विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारी जोश देखा गया। मदरसा के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली देखने लायक रहा। बाजार के सड़क पटरी पर बैठे सभी लोगों को तिरंगा झंडा देते आगे बढ़ते हुए। पालिका सदस्य सचिन वर्मा ने कहा कि मदरसा के बच्चों द्वारा निकाली गई, तिरंगा रैली काबिले तारीफ रहा। उन्होंने कहा कि मदरसा से निकलने वाले बच्चे सच्चे देशभक्त साबित किया। उक्त मौके पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, एनाम राइन, मोहम्मद अकिल अजहर, रामनिवास, रुस्तम अली, इमरान सिद्दीकी, मुजीबुर्रहमान, जीशान जलाली आदि सहित काफी संख्या में छात्र और अभिभावक शामिल रहे।