पिकअप से 93 पेटी देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 93 पेटी अवैध देशी शराब ब्ल्यू लाईम बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की प्रत्येक पेटी में 45-45 टेट्रा पैक थे।

जानकारी के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय पुलिस टीम ढ़ढनी बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग वाहनों का नंबर छिपाकर अवैध शराब की तस्करी कर उसे बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने का काम करते हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने भगीरथपुर गेट के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार लोग कुछ दूरी पहले ही गाड़ी रोककर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम छोटू बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम सहेड़ी, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष बताया।

पुलिस द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 93 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक पाए गए। बरामदगी के आधार पर थाना सुहवल में मु0अ0सं0 82/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 बरामदगी

01 पिकअप वाहन महेन्द्रा मैक्स ब्लोरो

93 पेटी अवैध ब्ल्यू लाईम देशी शराब

प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक

कुल 4,185 टेट्रा पैक

 गिरफ्तार अभियुक्त

छोटू बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द

निवासी ग्राम सहेड़ी, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर

उम्र – करीब 23 वर्ष

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह, थाना सुहवल

उ0नि0 विरेन्द्र राय मय हमराह, थाना सुहवल

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।