सेमरिया मौजा मोड़ से पकड़ा गया आरोपी, 440 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 35,200 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 04 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय पुलिस टीम क्षेत्र में अभियान के तहत भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम सेमरिया मौजा मोड़ के पास दो बोरियों में अवैध देशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ब्ल्यू लाइम ब्रांड की 440 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच में 200 एमएल शराब थी, जिसके अनुसार कुल बरामदगी करीब 88 लीटर बताई गई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमायण यादव पुत्र स्व. महेश यादव, निवासी ग्राम बीरपुर, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपी को थाने लाकर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 166/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी
440 पाउच ब्ल्यू लाइम अवैध देशी शराब
कुल मात्रा करीब 88 लीटर
अनुमानित कीमत करीब 35,200 रुपये
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय हमराह पुलिस टीम, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति
बताई जा रही है।

