गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट से संबंधित मामले में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल/पल्टा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में 02 अगस्त 2026 को मु0अ0सं0 566/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद अभियुक्त अतुल यादव पुत्र गंगासागर यादव, निवासी फूलपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष को पुलिस टीम ने 03 अगस्त 2026 को रजागंज चौकी से पहले ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ एवं अभियुक्त की निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील की कलछुल/पल्टा बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अतुल यादव पुत्र गंगासागर यादव, निवासी फूलपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील की कलछुल/पल्टा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 566/2026, धारा 109(1), 115(2) बीएनएस, थाना कोतवाली गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
लोटन ईमली चौकी प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय हमराह, थाना कोतवाली गाजीपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

