गाजीपुर। जनपद न्यायालय परिसर और तहसील मुहम्मदाबाद स्थित न्यायालय परिसर में दुकान लेने के इच्छुक लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केन्द्रीय नजारत के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष दिनों के लिए दो दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जनपद न्यायालय परिसर में गेट नंबर-12 के सामने स्थित चाय, नमकीन एवं मीठा की दुकान संख्या-02 तथा तहसील मुहम्मदाबाद स्थित सिविल जज (जू0डि0) न्यायालय परिसर में चाय, नमकीन, मीठा, पान एवं फोटोस्टेट की दुकान की नीलामी की जाएगी।
5 सितंबर तक जमा होंगी निविदाएं
नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-01, गाजीपुर शक्ति सिंह प्रथम ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपनी सीलबंद निविदाएं 5 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक केन्द्रीय नजारत, जनपद न्यायालय, गाजीपुर में जमा कर सकते हैं।
8 सितंबर को खुलेगी निविदा
प्राप्त सभी निविदाओं को 8 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे नीलामी समिति के समक्ष खोला जाएगा। इच्छुक आवेदक निविदा खोलने के समय स्वयं उपस्थित रह सकते हैं।
न्यायालय परिसर में दुकान संचालन का अवसर पाने के इच्छुक कारोबारियों के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त निविदाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

