गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस ने सोमवार, 31 अगस्त 2026 को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में की गई।
पुलिस के अनुसार, फौजदारी मुकदमा संख्या 1186/22, स्टेट बनाम मुगले आजम आदि, न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सैदपुर, गाजीपुर से संबंधित धारा 323, 147, 506 भादवि के मामले में वारंट जारी था।
उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य मय हमराह पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम तरांव से तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मुगले आजम पुत्र तल्ली, निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, गाजीपुर
2. शमशेर पुत्र दरोगा, निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, गाजीपुर
3. दरोगा पुत्र तल्ली, निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, गाजीपुर
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 दयाराम मौर्य मय हमराह, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर।
पुलिस की लगातार कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप, कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती जारी।

