जमानियां। एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर परिसर में राष्ट्रीय पर्व (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया,ध्वजारोहण और राष्ट्रगान निर्धारित समय पर गरिमापूर्ण तरीके से तिरंगा फहराया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुत किए गए। तथा वीर शहीदों के बलिदान को याद किया और बच्चों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। बताया जा रहा है। कि एस एस देव पब्लिक स्कूल परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान निर्धारित समयानुसार विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तथा सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। 

इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बखूबी प्रदर्शित किया गया। उक्त मौके पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

इसके साथ ही छात्रों को देश के अमर शहीदों के बलिदान से सीख लेने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।