जमानियां। क्षेत्र के संबलपुर निवासी वंदना देवी पत्नी अनिल कुमार बिंद रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर सिद्धार्थ नर्सिंग होम पैरामेडिकल कॉलेज में बच्चा पैदाइशी कराने के लिए भर्ती कराया। जहां अनुभवहीन डाक्टरों के द्वारा आपरेशन कराकर दो जुड़वा बच्चे सही सलामत बचाया। लेकिन माँ की हालत गम्भीर होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही माता की मौत होने की सूचना मिली। लापरवाही का आरोप लगाते हुए। हंगामा शुरू किया। हंगामा की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला की शव को एम्बुलेंस के माध्यम से कोतवाली परिसर लेकर पहुंचे। बताया जाता है। की नगर कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में निजी अस्पतालों का भरमार हो गया है। जहां इलाज के नाम पर शोषण के साथ मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके बाद भी मुख्यचिकित्साधिकारी गाजीपुर के द्वारा ऐसे निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही नहीं किया जाता है। जिसके चलते आएदिन निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों की मौत होने की सूचना या परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा करने करने समाचार मिलता रहता है। बताया जा रहा है। की रविवार की सुबह विकास खंड अंतर्गत ग्राम सबलपुर गांव निवासी अनिल कुमार बिंद अपनी धर्म पत्नी गर्भावती वंदना देवी को डिलेवरी के लिए कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित सिद्धार्थ नर्सिंग होम पैरामेडिकल कॉलेज निजी अस्पताल में डिलेवरी के लिए भर्ती कराया। जहां अनुभवी चिकित्सक बच्चा पैदाइश के लिए आपरेशन किया। जुड़वा दोनों बच्चों को सही सलामत बचा लिया गया। लेकिन महिला की शरीर से अधिक खून निकलने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत को छुपाने के लिए बिना परिजनों के लिए मरीज को मुग़लसराय ले जाते समय मौत हो गई। होहल्ला मचाने पर एंबुलेश सहित महिला की शव को वापस लाया गया। उधर मौत की घटना सुनकर भाजपा नेता संगीता बलवंत भी मौके पर पहुंची। कुछ देर रहने के बाद वापस लौट गई। इधर परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए। अस्पताल को सीज करने और स्वास्थ्य कर्मियों पर मुकदमा करने के लिए कोतवाली में डटे रहे। उधर गांव की महिला की मौत होने की खबर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण महिलाए निजी अस्पताल सिद्धार्थ नर्सिंग होम पैरामेडिकल कॉलेज जलालपुर पहुंचकर जमाल हंगामा मचाया। लेकिन केंद्र पर कोई भी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला। सभी केंद्र छोड़कर फरार रहे।

कोतवाली पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत कराने में जुटी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि फिलहाल महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन पीड़ित परिजन के तरफ से अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने के बाद जांच कार्यवाही किया जाएगा। लगता है। दलालो के जरिए अस्पताल संचालक से मामला शांत कराने के लिए पीड़ित परिजन को धनराशि देने की मांग चल रही है। उक्त मौके पर अनूप राय, मुकुल मिश्रा, दीपक मिश्रा, अभय तिवारी, भूपेश आदि पुलिस रहे।