गाजीपुर। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के पत्रकारों ने आज जिलाध्यक्ष  आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के आवाहन पर जिलाधिकारी गाजीपुर को सुचना संकुल निर्माण को लेकर पत्रक सौंपा। यूनाइटेड मिडिया के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि लम्बे समय से बार- बार सुचना संकुल के निर्माण की मांग उठाई जाती रही है। परन्तु आज फिर से पत्रकारों ने सूचना संकुल निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से उठाया, इस क्रम में जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों ने लंबे समय से सूचना संकुल भवन के निर्माण की मांग उठाई है। और यह भवन पत्रकारिता की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक  है, वर्तमान में सूचना विभाग का स्थायी कार्यालय न होने से पत्रकारों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना संकुल भवन के निर्माण की आवश्यकता को लेकर पत्रकारों ने स्थानीय प्रशासन से बार-बार आग्रह किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर के निकट जमीन का चयन होना था, लेकिन अधिकारियों की घोर लापरवाही और पत्राचार की कमी के कारण यह कार्य ठप पड़ा हुआ है।


अगर समय रहते उचित कार्रवाई की गई होती, तो यह महत्त्वपूर्ण परियोजना अब तक पूरी हो चुकी होती। जिलाधिकारी नें पत्रक का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी को पत्रवली भेजने का निर्देश दिया। वरिष्ठ पत्रकार विजय नरायण तिवारी का कहना है कि सूचना संकुल के निर्माण से न केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर होगा, बल्कि यह जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलेगी । एक स्थायी सूचना कार्यालय पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे वे समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर कर सकेंगे। इसलिए गाजीपुर के पत्रकारों ने जिला प्रशासन से अपील किया हैं कि वह इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करें और सूचना संकुल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करवावे, अगर इस दिशा में कदम नहीं उठाए गये तो पत्रकारों को अपने कार्य में और भी अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उम्मीद है कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान निकालेगा, ताकि गाजीपुर में पत्रकारिता की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावशाली बन सकें। पत्रक देने वालों में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के साथ विश्वबन्धु कमांडर, विजय नारायण तिवारी, उपेन्द्र यादव, मनीष कुमार गुप्ता, शशिकांत जायसवाल, विमल सिंह आदि पत्रकार  उपस्थित रहे ।