10 अप्रैल को न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली के तहत न्याय पंचायत देवड़ी की रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमहरी के प्रांगण से निकाली गई।
जमानियां। 10 अप्रैल को न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली के तहत न्याय पंचायत देवड़ी की रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमहरी के प्रांगण से निकाली गई। रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली ग्राम करमहरी के विभिन्न वार्डों नेवादा चुलबुल का डेरा एवं गुमौली होते हुए पुनः प्राथमिक विद्यालय करमहरी के प्रांगण में समाप्त हुई। रैली को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने अभिभावकों से परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए आह्वान किया। अकादमिक रिसोर्स पर्सन अरविन्द कुमार सिंह ने इस अवसर पर बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, इको क्लब, लर्निंग बाय डूइंग लैब, इत्यादि की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय निजी विद्यालय से किसी भी मामले में कम नहीं है। रैली में बच्चे नारा लिखे हुए। तख्ती लिए उत्साहपूर्वक चल रहे थे। बताया जा रहा है। कि शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान' रैली में बच्चों सहित अभिभावकों को नामांकन के लिए किया जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने भी सहभागिता दिखाई। शुक्रवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक नामांकन रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय परिसर से बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहाँ बच्चों ने अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। आयोजित रैली अभियान में अभिभावकों की भागीदारी रही। उन्होंने शिक्षा विभाग की मंशा को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। रैली में बच्चों की माताओं की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि हर वर्ष नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को पढ़ाई में असुविधा न हो, इसके लिए बैग उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने नामांकन बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए। विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, मंत्री एवं नोडल शिक्षक विनोद सिंह, एआरपी प्रेम कुमार सिंह, अखिलेश, सुरेश ,बृजेश उपाध्याय, शशिकांत चौबे, अर्चना तिवारी, श्रीनिवास पाल, धर्मेंद्र पाठक, गोविंद यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय करमहरी की कक्षा 5 की छात्रा अनामिका को प्रथम आने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

