वाराणसी/नई दिल्ली (वी एन एफ ए/विश्ववाणी समाचार/ बीबीसी -इंडिया)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एस.सुधाकर रेड्डी के निधन पर समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी ( कांग्रेस -एस.)ने दुःख और शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

           ज्ञातव्य हो कि समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अरविंद गांधी की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एस.सुधाकर रेड्डी के निधन उनके प्रति सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके कम्युनिस्ट विचारधारा के साथ संघर्ष भरी जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अरविंद गांधी ने कहा कि स्व.रेड्डी के निधन से राजनैतिक क्षेत्र में संघर्ष का एक युग समाप्त हो गया,और अपूरणीय क्षति हुई तथा कहा हमने एक राजनैतिक योद्धा खो दिया।

           शोकसभा के इस मौके पर सभी ने दो मिनट मौन रहकर मृतक राष्ट्रीय नेता के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

                  इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि स्व.रेड्डी जनहित के प्रति समर्पित राष्ट्रवादी नेता थे।

               शोकसभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा.सविता पूनम,केंद्रीय अनुशासन समिति (सीडीसी)के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई.मोइनुद्दीन अहमद,राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार गुप्ता (एडवोकेट),इदरीश अहमद,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों में सर्वश्री युगुल किशोर विश्वकर्मा,अमर नाथ यादव,

राजकुमार सिंह,सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेतागण मौजूद थे।