गाजीपुर। दिनांक 11.12.2024 को #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना दिलदारनगर की महिला आरक्षी मंजू सिंह ने कस्बा दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शासन और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।
महिला आरक्षी मंजू सिंह ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) की जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम से बचने के उपायों पर भी चर्चा की, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में अवगत कराना था, ताकि वे समाज में स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी सकें।


