गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 09.12.2024 को उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मा0 न्यायालय मुहम्मदाबाद कक्ष संख्या-02 द्वारा निर्गत वॉरंट के आधार पर दो वारण्टी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी थाना बरेसर, गाजीपुर क्षेत्र से संबंधित है।
गिरफ्तार किए गए वारण्टी/अभियुक्त:
1. चन्द्रिका यादव पुत्र श्रीराम यादव, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम महमूदपुर रज्जाक, थाना बरेसर, गाजीपुर।
आपराधिक इतिहास: फौ0वाद सं0 258/06, धारा 323, 504, 506 IPC
2. देवसरन हरिजन पुत्र मुरत हरिजन, निवासी ग्राम तिलकपुर, थाना बरेसर, गाजीपुर।
आपराधिक इतिहास: फौ0वाद सं0 1374/06, धारा 323, 504 IPC
इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर