स्थानीय जखनिया गाजीपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील सिंह से पार्टी कार्यालय पर मिलकर जखनियां प्रथम एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की टीम ने अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा सुनील सिंह बचपन से ही स्वयंसेवक है। उन्होंने अपने जीवन का कुछ समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक के रूप में देश की सेवा की है। वह पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं और पार्टी के प्रति वफादार, कर्मठ, जुझारू और पूर्ण रूप से संघटनात्मक है। सुनील सिंह का कार्यकर्ताओं के प्रति मधुर व्यवहार रहा है और वह बेहद ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। वर्मा ने कहा सुनील सिंह का लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी को बहुत ही काम आएगा। निश्चित रूप से सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा जनपद में एक नया मुकाम स्थापित करेगी यह आशा ही नहीं हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है। सुनील सिंह को गाजीपुर जनपद की बीजेपी टीम की कमान सौपी है, उसके लिए जनपद पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, श्यामबली मद्धेशिया, प्रवीण त्रिपाठी, पप्पू वर्मा, विजय गुप्ता, अशोक राजभर सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।