गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के मामले में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 03 अक्टूबर 2026 को मा0 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, जनपद गाजीपुर द्वारा निर्गत NBW, S.T. संख्या-440/23, राज्य बनाम चर्चिल, अपराध संख्या 17/2023, धारा 307 भादवि से संबंधित वारंटी चर्चिल भारती (41 वर्ष) पुत्र गौतम भारती, निवासी तड़बनवा तुलसीसागर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह, थाना नोनहरा गाजीपुर की पुलिस टीम शामिल रही।

