गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद को पुलिस की पहल से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया। भंवरी निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 2 अक्टूबर 2026 को निजी कार्य से जिला मुख्यालय गाजीपुर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी बिना बताए अपने मायके चली गई।

पत्नी के घर से चले जाने के बाद विपिन कुमार ने फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कासिमाबाद थाने से मामले में सहयोग की गुहार लगाई और पति-पत्नी के बीच बातचीत कराकर विवाद का समाधान कराने का अनुरोध किया।

मामले में कासिमाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश दी, जिसके बाद अगले दिन पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने लिखित रूप से अपनी सहमति साझा की और साथ रहने पर सहमत हुए।

पुलिस की इस पहल से पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली। मामले में पुलिस की समझाइश और सहयोग को विवाद को बढ़ने से रोकने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।