गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुसंशा पर अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने गाजीपुर का जिलाध्यक्ष अमित सिद्धार्थ को बनाया है। रामगढ़, कासिमाबाद के निवासी अमित सिद्धार्थ भाजपा के कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता हैं जो
संघ के स्वयं सेवक, विद्यार्थी परिषद में ब्लाक संयोजक, कासिमाबाद तहसील संयोजक, एवं जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एस एफ एस) एवं जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा के दायित्व का सफल निर्वहन कर चुके हैं।
इस मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको नव दायित्व की शुभकामना बधाई दी है।
हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह,अवधेश राजभर, सुमित तिवारी एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

