तानाशाह डर गया है, इसलिए घर में बंद कर रहा है पर सत्याग्रह नहीं रुकेगा: कुन्दन खरवार
जमानियां। भारत का लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र में चुनाव और आपका वोट ही लोकतंत्र की गारंटी है। लेकिन जिस तरह चुनाव आयोग ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से लाखों वोटरों को मतदाता सूची से हटाया है और फिर कह रहा है कि फार्म 6 भरकर फिर से सम्मिलित हो जाइए, यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इससे किसको लाभ हुआ है, आप भली भांति जानते हैं। आज पूरा देश मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है और भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है। साफ है, यह सरकार चोरी की सरकार है, यह अवैध सरकार है। माननीय राहुल गाँधी जी के वोट चोर, गद्दी छोड़ सत्याग्रह को गतिमान रखने के लिए नई दिल्ली चलो का आह्वान किया गया था। हमारे आह्वान से पहले ही तानाशाही सरकार की नींव हिल गई। 10 अक्टूबर सोमवार को सुबह लगभग 11:00 बजे प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार, संजीव शर्मा, आर्यन शर्मा, आलोक, जय, अजय, पंकज सहित कई कांग्रेस के साथियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कुन्दन खरवार ने कहा भाजपा सरकार सुन ले तुमने हमें घर में कैद किया है। हमारे हौसले को नहीं। जो सरकार वोट चुराकर बनी है। वो आज सच बोलने वालों की आवाज से डर रही है। हमें जेल से डर नहीं लगता, हम राहुल गाँधी जी के सिपाही हैं। एक कुन्दन को रोकोगे, लाखों कुन्दन सड़क पर उतरेंगे। दिल्ली में कांग्रेस का झंडा लहरेगा, चाहे जितनी लाठियां चला लो। उन्होंने सभी साथियों से निवेदन है कि अपने समय का प्रबंधन करें और आदिवासी कांग्रेस के आह्वान पर सभी नई दिल्ली पहुंचने का कष्ट करें।

