गाजीपुर। समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) की उत्तर प्रदेश कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 31 अक्टूबर 2026 को अयोध्या-फैजाबाद स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर एक बजे से शुरू होगी। इसमें संगठन की गतिविधियों, विभिन्न जिलों में पार्टी की प्रगति और आगामी वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रामविजय सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रविन्द्रमंचन्दा जी के निर्देशानुसार प्रदेश कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक श्रीवास्तव करेंगे।

रामविजय सिंह यादव ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं पार्टी के साथियों से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय पर पहुंचकर अपने-अपने जिलों की संगठनात्मक गतिविधियों और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जा सके।

बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा प्रस्तावित है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में संगठन को सक्रिय बनाने, पदाधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा पार्टी की भावी दिशा तय करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे बैठक की महत्ता को देखते हुए समय से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और अपने जिलों की रिपोर्ट के साथ संगठनात्मक चर्चा में भाग लें।