जमानियां। राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने महर्षि जमदग्नि ऋषि की पावन धरा आयोजित होने वाली पूजन और कलश के शुभारंभ से पहले एक दिव्य एवं ऐतिहासिक मंगल कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठान और विधि-विधान से पूजन के बाद शुरू हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिर पर मंगल कलश धारण किए। पूरा क्षेत्र प्रभु श्रीराम के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। महर्षि जमदग्नि उनकी पत्नी माता रेणुका और भगवान परशुराम की ऐतिहासिक तपोस्थली माना जाता है। धार्मिक आयोजन यह मंगल कलश यात्रा से वातावरण की शुद्धि के लिए आयोजित की गई थी,पवित्र जमदग्नि ऋषि स्थल पर पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि

हिंदू परंपराओं में किसी भी बड़े धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की शुरुआत से पहले कलश यात्रा निकालने की परंपरा है। जिसे बेहद मंगलकारी माना जाता है। महर्षि जमदग्नि (जो भगवान परशुराम के पिता थे) ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भारत में (जमानिया) गाजीपुर में स्थित है। भूमि और देव पूजन से सबसे पहले मुख्य यजमान और पुरोहितों द्वारा जमदग्नि ऋषि स्थल और वेदी का पूजन किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं और श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश रखकर पवित्र नदी से जल लेने के लिए निकलते हैं। इसे पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शुद्धि का प्रतीक माना गया है। उन्होंने बताया कि स्थल को पवित्र कर धार्मिक उत्सव की शुरुआत की गई। जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जमानियां में महर्षि जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित की गई। 24 अक्टूबर को जमदग्नि ऋषि की पावन धरा पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली पर भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू होने से पहले दिन वैदिक विधि-विधान से कलश पूजन के साथ इस धार्मिक उत्सव की शुरुआत की गई। इसके अगले 25 अक्टूबर को मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे का आयोजन कि तैयारी है। महर्षि जमदग्नि की पावन तपोभूमि पर आयोजित होने वाली सिर पर मंगल कलश धारण कर एक दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। उक्त मौके पर समाजवादी पार्टी के पंडित विनय शंकर तिवारी अपने काफिला के साथ पहुंचे। बालकृष्ण त्रिवेदी, संतोष पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता, पालिका रिटायर कर्मी विजयशंकर राय, ठेकेदार संतोष कुमार राय, उद्धव पांडेय सहित आदि रहे। उक्त अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, दीपक मिश्रा, विमलेश कुमार पटेल, आयुष कुमार, विमल नारायण त्रिपाठी सहीत आदि पुलिस शामिल रहे।