गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के शिक्षित एवं प्रशिक्षित रोजगार के इच्छुक युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा, गाजीपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री बेदी राम जी, विधानसभा जखनियां को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।

जनपद के युवाओं, विशेषकर स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों से अपील की जाती है कि इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

नोट : प्रतिभाग करने वाले युवा अपना बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रति, आधार कार्ड, अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हों। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. शिव प्रताप यादव से सम्पर्क किया जा सकता है। (मो.नं. 9136105884)