गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगसर हाल्ट पुलिस टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक चाकू और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-27/26, धारा 109(1), 74, 331(7) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त पूर्णमासी रावत (52 वर्ष) पुत्र स्व. नेबूलाल, निवासी ग्राम नगसर नेवाजूराय, थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर अवती मोड़, ग्राम अवती के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा 08 सितंबर 2026 को की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चाकू तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

पूर्णमासी रावत पुत्र स्व. नेबूलाल, उम्र 52 वर्ष

निवासी ग्राम नगसर नेवाजूराय, थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर

बरामदगी:

एक अदद चाकू

एक अदद मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव मय हमराह, थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर।