गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट, धमकी एवं अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण तिवारी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना शादियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 231/26, धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/117(2)/109(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र स्व. शिव पूजन यादव, निवासी ग्राम जबरापार, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को ग्राम जबरापार से गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
दो बांस के डंडे बरामद
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त एवं बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण तिवारी
मय हमराह पुलिस टीम, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है।

